रात में ठंड से बचने के लिए रजाईया और कम्बल का उपयोग करना पड़ रहा है लेकिन नमस्कार दोस्तों! मौसम बदल रहा है और ठंड भी बढ़ती जा रही हैI सभी लोग ठंड से बचने के लिए अलग अलग उपाय कर रहे है जैसे हीटर का इस्तेमाल, अलाव में आग जलाकर अपनेआपको गर्म रखने की कोशिश कर रहे हैI अगर आपका शरीर अंदर से गर्म हो तो आपको ठण्ड भी नहीं लगेगी और आप सर्दी जुकाम से भी बचे रहेंगेI
कड़ाके की ठण्ड से बचने का केवल एक ही उपाए है वो है अपने खाने में गर्म चीजों का उपयोग करे जिससे आपका शरीर गर्म रहेगा और आपको ठण्ड से भी निजात मिल जाएगी तो चलिए शुरू करते है.....
ठण्ड से बचने के कुछ देसी घरेलु तरीको के बारे में हम यहाँ बात करेंगेI
ठण्ड में खजूर खाना लोग पसंद करते है या कहे बच्चे हो या बूढ़े खजूर को शौक से खाते हैI
अगर आप अपनी बॉडी को अंदर से गर्म रखना चाहते है तो गर्म दूध के साथ खजूर उबालकर खाये क्योकि खजूर की तासीर गर्म होती हैI
एक आसानी से मिलने वाली चीज है मूंगफल्ली, मूंगफल्ली के दाने खांकर भी आप अपनी बॉडी को गर्म रख सकते हैI
मूंगफल्ली में एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स पाए जाते है जो बॉडी को गर्म रखते है तो आज से ही मूंगफल्ली खाना शुरू करेI
खुद खाये और लोगो को भी खिलायेI
अदरक को वैसे तो हम सभी के घरो में उपयोग किया ही जाता है पर अगर ठण्ड में इसका उपयोग खाने में बड़ा दिया जाये तो कड़ाके की ठण्ड से बच सकते हैI
अदरक की तासीर भी गर्म होती है और अदरक की चाय किसको पसंद नहीं, तो फिर अदरक को अलग अलग तरह से खाये और अपनी बॉडी को गर्म रखेI
कड़ाके की ठण्ड पड़ रही हो और सूप मिल जाये तो बात ही क्या है जी हा ठण्ड में गरमा गर्म सूप पीये जो आपको अंदर से गर्म रखेगाI
ठण्ड में सब्जियों और फलो की भरमार होती है, ताजी सब्जियों और फलो का जूस आसानी से पी सकते हैI
तिल के लड्डू सभी ने खाये होंगे, तिल की तासीर गर्म होती है अगर तिल या तिल से बनी चीजों को आप ठण्ड में खाये तो निश्चित ही कड़ाके की ठण्ड से बच सकते हैI
तिल आपकी बॉडी को अंदर से गर्म रखेगा और तिल का तेल भी आता है जिसका उपयोग आप मालिशमें करे और अपनी बॉडी को मजबूत बनायेI
दोस्तों ठण्ड में कुछ खाये ये न खाये पर बाजरे की रोटी जरूर से खायेI शहरो में आकर लोग बाजरे को भूल ही गए है पर बाजरा अभी भी ग्रामीण छेत्रों में खाया जाता है ठण्ड के मौसम में खासकरI
बाजरे खाने से बॉडी को प्रोटीन तो मिलता ही है पर ठण्ड में बाजरे को खाने से सबसे ज्यादा गर्मीमिलती हैI
तो आज ही बाजरा लाये और उसकी रोटी को मौसमी साग के साथ खाये और बॉडी को गर्म रखे और साथ ही कड़ाके की ठण्ड को कहे बाय बायI
0 comments: