Sunday, December 31, 2017

रात को रोज खाये लहसुन की एक कली, होंगे ये गजब के फायेदे

रात को रोज खाये लहसुन की एक कली, होंगे ये गजब के फायेदे


लहसुन का इस्तेमाल आमतौर पर रोजाना सबके घरों में किया जाता है। लहसुन का इस्तेमाल खाने में इस्तेमाल करने से खाने का स्वाद और बढ़ जाता है। लहसुन का प्रयोग कर दाल व सब्ज़ी में तड़का लगाने से ना केवल स्वाद में बढ़ोतरी होती है बल्कि सेहत के नजरिये से भी यह बहुत फायदेमंद हैं। कुछ लोग लहसुन की चटनी बनाकर खाने के साथ कहते हैं। वैसे तो लहसुन के गुण अनेक हैं लेकिन यदि आप लहसुन की एक कली का सेवन रोजाना रात को करते हैं तो इसके कुछ और भी लाभ होते हैं। लहसुन ना केवल शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी बहुत फायदेमंद है। नीचे लहसून के फायदे रोजाना खाने से जरूर देखे

1-एलर्जी दूर करने में
बदलते मौसम में अक्सर हम किसी न किसी एलर्जी के कारण बिमारियों का शिकार हो जाते हैं। लहसुन में वो गुण पाया जाता है जो हमें एलर्जी से बचाता है और हमारे शरीर को रोग प्रतिरोधक बनाता है। लहसुन हमारे शरीर में एक एंटी-एलर्जिक की तरह काम करता है जो बैक्टीरिया को खत्म कर देता है।


2-दांतों की तकलीफ से राहत
दांतों में दर्द की समस्या लगभग सभी को होती है पर इसकी वजह आजकल के ज़माने का खानपान और जीवनशैली हो सकती है। लेकिन यदि आप लहसुन के एक कलि का सेवन रोजाना रात को करते हैं तो आप दांतो के दर्द से निजाद पा सकते हैं क्योकि लहसुन में कुछ ऐसे औषधीय गुण होते हैं जो आपके दांत में मौजूद कीटाणुओं को खत्म कर देते हैं। लहसुन में एंटी-बैक्टीरिअल गुण पाए जाए हैं।


3-मानसिक तनाव में राहत देता है
यदि आप रोजाना रात को लहसुन का सेवन करते हैं तो आप तनाव की स्थिति से भी निजाद पा सकते हैं। लहसुन के रोजाना सेवन से आपको नींद की समस्या से भी राहत मिलती है। कई बार नकारात्मक सोच के कारण आप तनाव के शिकार हो जाते हैं ऐसी स्थिति में आपको एक लहसुन की कली अपने तकिया के नीचे रखनी चाहिए। ऐसा करने से पॉजिटिव एनर्जी आती है और तनाव की समस्या दूर हो जाती है।



आपको हमारी यह जानकारी कैसी लगी, यह अच्छी लगी हो तो हमें फॉलो करे ताकि हमारी सभी पोस्ट आप पढ़ सकें।
Previous Post
Next Post

post written by:

0 comments: