Friday, December 15, 2017

यहाँ जानिए माँ बनने के कितने दिनों बाद करना चाहिए सेक्स "Sex health Gyan"

यहाँ जानिए माँ बनने के कितने दिनों बाद करना चाहिए सेक्स 

sex health gyan
अक्सर महिलाएं जब मां बनने वाली होती हैं तो उनके और उनके पार्टनर के बीच की सेक्स लाइफ का एंड होने लगता है। लेकिन, यह जरुरी तो नहीं कि मां बनने के दौरान अगर आप सेक्स नहीं कर रहीं तो यह दूअरी  बनी रह जाए। कई लोगों के मन में अक्सर यह सवाल उठता है कि बच्चा पैदा होने के कितने दिनों बाद तक सेक्स किया जा सकता है। तो आज जानते हैं।

दरअसल, एक्सपर्ट्स का मानना है कि बच्चा पैदा होने के बाद करीब 4 से 6 हफ्ते तक मां को पूरा आराम करना चाहिए। यह उनके स्वास्थ के लहजे से सही होता है। वहीं, अगर आप मां बनी हैं और उसके बाद सेफ जोन समझकर सेक्स कर रही हैं तो यह कोई जरुरी नहीं। आप एक बार फिर प्रेग्नेंट हो सकती हैं। ऐसे में बिना प्रेगनेंसी प्लानिंग के चलते आपके लिए मुश्किल हो सकती है।
बता दें, लगभग हर केस में होता है कि डिलिवरी के तुरंत बाद महिलाओं को बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होती है। ऐसे में जब तक यह ब्लीडिंग बंद न हो जाए महिलाओं को सेक्स से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। इसके अलावा एक्सपर्ट की राय भी जरुर ले लेनी चाहिए।
दरअसल, डिलिवरी की प्रक्रिया के बाद टांके आना कॉमन बात है। सेक्स के दौरान खिंचाव से ये टांके टूट सकते हैं। इसके अलावा दोनों तरह की डिलिवरी के बाद इन्फेक्शन के चांसेस भी काफी बढ़ जाते हैं क्योंकि सर्विक्स दोनों ही केस में फैलता है। यही वजह है कि बैक्टीरिया आसानी से प्रवेश कर जाते हैं और जब आप सेक्स करते हैं तो यह डर और बढ़ जाता है।



Previous Post
Next Post

post written by:

0 comments: